इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए संविदा/प्रतिनियुक्ति शिक्षकों की भर्ती


CG News Hindi (cgnewshindi.in)
CG News Hindi (cgnewshindi.in)

धमतरी जिले के महेतरू राम धीवर उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना धमतरी सोसाइटी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए अस्थाई रूप से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26/06/2020 शाम 5:00 बजे तक समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशानिर्देश:

1. पद पूर्णत: अस्थाई होंगे। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा।
2. छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त शालाओं में अध्यापन कार्य के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
3. आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वयं प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी कंपोजिट बिल्डिंग द्वितीय तल में स्वीकार किए जाएंगे।
4. आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2020 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 1 जनवरी 2020 की स्थिति में की जावेगी। उम्र की पुष्टि हेतु दसवीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
5. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे अमान्य आवेदनों के संदर्भ में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
6. आवेदकों के द्वारा संपूर्ण अध्यापन किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
7. हिंदी तथा संस्कृत विषय के अध्यापन हेतु अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की बाध्यता शिथिल रहेगी।
8. प्रथम वरीयता प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को दी जावेगी। पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति के आवेदकों के आवेदन प्राप्त ना होने की दशा में संविदा भर्ती विचारार्थ होगी।
9. चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य किए जाएंगे।
10. भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वयमेव निरस्त मानी जावेगी।
11. आपके द्वारा कार्य व्यवहार एवं परीक्षा परिणाम प्रदर्शन के आधार पर भी आप को पदच्युत किया जा सकेगा।

निर्धारित मानदेय: 
शासन द्वारा पद के अनुक्रम में देय वेतनमान देय होगा।

न्यूनतम योग्यता:
1. व्याख्याता पद हेतु: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ B.Ed प्रशिक्षण अनिवार्य है।
2. शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि के साथ बीएड प्रशिक्षण अनिवार्य है।
3. सहायक शिक्षक पद हेतु हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण एवं डीएड/ डीएलएड प्रशिक्षण अनिवार्य है।
4. कंप्यूटर शिक्षक हेतु: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी (कंप्यूटर साइंस) / बीसीए (कंप्यूटर) / बीएससी (कंप्यूटर)/ बी टेक (कंप्यूटर)  की उपाधि को प्राथमिकता दी जावेगी।
5. सहायक शिक्षक विज्ञान हेतु हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण एवं डीएड / डीएलएड प्रशिक्षण अनिवार्य है।

पद एवं पदों की संख्या
1. व्याख्याता:
हिंदी 01 
अंग्रेजी 01
संस्कृत 01
गणित 01
रसायन 01
भौतिक 01
जीव विज्ञान 01
भूगोल 01
राजनीति विज्ञान 01
अर्थशास्त्र 01
वाणिज्य 01

 2. शिक्षक: 
अंग्रेजी 01
सामाजिक विज्ञान 01
विज्ञान 01
गणित 01

 3. सहायक शिक्षक:
कला समूह 02
विज्ञान समूह 02

 4. कंप्यूटर शिक्षक: 01

 5. सहायक शिक्षक विज्ञान: 03