![]() |
Chhattisgarh Police Recruitment |
छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो पुलिस भर्ती के तहत निकाले गए तमाम भर्ती प्रक्रिया पर यह कहते हुए रोक लगा दी गयी थी कि भर्ती प्रक्रिया सही ढंग से नहीं हो रही है। कांग्रेस की सरकार बने इतने समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया।
अब शायद इस प्रक्रिया में भी तेजी आने की सम्भावना बन रही है। अब पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा एक पुलिस भर्ती शाखा का अलग से निर्माण किया जा रहा है। इस शाखा के द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर आरक्षक संवर्ग, सूबेदार/ उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर तथा अन्यान्य भर्ती को संपन्न किया जायेगा।
यह शाखा अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधीन रहेगा, जिसमें विभिन्न अधिकारी/ कर्मचारी को कार्यभार सौंपा गया है।
अब लग रहा है कि इस शाखा के निर्माण के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और विभिन्न पदों पर भर्ती निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगी। अब देखना यह होगा की बेरोजगारों के चेहरे पर मुस्कान कब लौट कर आती है। नयी भर्ती का छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समय - समय पर अभ्यर्थियों द्वारा सरकार के समक्ष आवाज उठायी जा रही थी। जिसका परिणाम अब निकल कर सामने आ रहा है।
![]() |
CG News Hindi |
आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं।
अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।